नेशनल अवॉर्ड: बेस्ट तेलुगु फिल्म बनी 'जर्सी', शाहिद कपूर ने पूरी टीम को दी बधाई- कहा, 'प्रेशर के लिए शुक्रिया'
सोमवार को 67वें राष्ट्रीय पुरस्कार की घोषणा की गई है, जहां फिल्म 'जर्सी' को बेस्ट तेलुगु फिल्म के नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। बता दें, इस फिल्म की हिंदी रीमेक बन रही हैं, जिसमें शाहिद कपूर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। नेशनल अवार्ड की घोषणा पर शाहिद ने पूरी टीम को शुभकामनाएं दी।
शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर लिखा- "पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई. और एक्स्ट्रा प्रेशर के लिए थैंक्यू.." 2019 में रिलीज हुई गौतम तिन्ननुरी द्वारा निर्देशित, 'जर्सी' एक तेलुगु स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म थी जिसमें साउथ स्टार नानी और श्रद्धा श्रीनाथ ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

इस फिल्म की कहानी एक ऐसे आदमी की है जो क्रिकेट के खेल में माहिर है और खेल छोड़ने के दस साल बाद, इस दुनिया में एक बार फिर कदम रखता है। अब इस फिल्म को हिंदी में उसी नाम से बनाया जा रहा है इसमें शाहिद कपूर, मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर मुख्य भूमिकाओं में होंगे।


Click it and Unblock the Notifications