DATE ALERT: शाहिद -आलिया स्टारर शानदार की रिलीज़ डेट तय
[बॉलीवुड समाचार] शाहिद कपूर और आलिया भट्ट स्टारर शानदार की रिलीज़ डेट तय हो चुकी है और फिल्म 22 अक्टूबर 2015 को रिलीज़ हो रही है। इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीद है क्योंक विकास बहल की क्वीन पिछले साल की ब्लॉकबस्टर थी। ऐसे में माना जा रहा है कि ये फिल्म भी सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी।
पहले शानदार की रिलीज़ डेट 4 सितंबर रखी गई थी लेकिन अब इसे आगे बढ़ा कर दशहरा पर रिलीज़ करने का प्लान है। ये खबर खुद करण जौहर ने ट्वीट करके दी और उन्होंने दर्शकों को इस फिल्म की रिलीज़ डेट की जानकारी दी।
[राम लखन रीमेक के लिए शाहिद कपूर भी ऑप्शन...कौन होगा राम]
इतना ही नहीं करण जौहर शानदार प्रोड्यूस करने के साथ ही फिल्म में एक कैमियो भी कर रहे हैं। और उन्हें इस रोल के लिए मनाया आलिया भट्ट ने। अब करण जौहर के होने से फिल्म में थोड़ा इंटरनटेनमेंट तो होगा ही। वैसे शानदार का थीम भी काफी मज़ेदार है - डेस्टिनेशन वेडिंग। तो मतलब ये फिल्म सुपरहिट होने के लिए तैयार है।
[तगड़ा Rumor: शाहिद की शादी में सैफ को न्योता, करीना को NO ENTRY?]


Click it and Unblock the Notifications













