POSTER: इंतजार खत्म.. इतनी 'शानदार' होगी शाहिद- आलिया की दुनिया!
[बॉलीवुड न्यूज] जिसका हमें शा इंतजार.. वो घड़ी आ गई.. आ गई.. जी हां, आखिरकार विकास बहल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'शानदार' का पहला झलक हमें मिल ही गया। शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की इस फिल्म का टीजर पोस्टर रिलीज किया गया है।

सबकी उम्मीदों से परे, फिल्म का पोस्टर काफी आकर्षक है। जहां शाहिद और आलिया सोये हुए काफी क्यूट दिख रहे हैं। शाहिद ने आलिया का हाथ पकड़ रखा है और पूरा पोस्टर किसी स्वपनलोक जैसा दिख रहा है।
PICS: 'उड़ता पंजाब' के सेट पर दिखा शाहिद कपूर का धमाकेदार लुक
कोई शक नहीं कि फिल्म के पहले पोस्टर ने लोगों की उम्मीदों को काफी बढ़ा दिया है। फिल्म की रिलीज डेट हाल ही फाइनल हुई है। शानदार हमारे सामने 22 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।
शाहिद कपूर और आलिया भट्ट दोनों ही इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। और दोनों ने फिल्म के पोस्टर को ट्विटर पर फैंस के साथ शेयर किया है। हम्मम..फिलहाल तो हम उम्मीद करते हैं कि जल्द ही फिल्म का ट्रेलर भी हमें देखने को मिल जाए। आखिर यह जोड़ी है ही इतनी क्यूट..
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications


