करीना के लिए लड़की बने शाहिद कपूर
जी हां आपने सही पढ़ा है, लेकिन यहां पर हम शाहिद-करीना की पिछली लव स्टोरी में नमक मिर्च लगाने नहीं बैठे हैं। करीना कपूर अपने सैफ अली खान के साथ पूरी तरह खुश हैं और शाहिद अकेले में। हम बात कर रहे हैं इस सप्ताह रिलीज़ हो रही फिल्म मिलेंगे-मिलेंगे के एक सीन की जिसमें करीना से मिलने के लिए शाहिद कपूर ने लड़की का रूप धारण किया है।
क्लिक करें- मिलेंगे मिलेंगे का प्रिव्यू
अभी तक आपने गोविंदा, शाहरुख खान, कमल हसन, आमिर खान, रितेश देशमुख, शर्मन जोशी, आदि को लड़की के रूप में देखा होगा, लेकिन अब पहली बार शाहिद कपूर स्क्रीन पर लड़की बने हैं। लेकिन सीन वही घिसा-पिटा ही होगा, जो स्टाइल फिल्म में आपने देखा। हिरोइन से मिलने के लिए हीरो लड़की बनकर गर्ल्स हॉस्टल में दाखिल हो जाता है।
ठीक वैसे ही मिलेंगे-मिलेंगे में शाहिद कपूर भी लड़की बनकर अपने कुछ दोस्तों के साथ गर्ल्स हॉस्टल में दाखिल होंगे। शाहिद ने इसमें शॉट स्कर्ट और पिंक कलर का टॉप पहना है। खैर कुछ भी हो सतीश कौशिक के निर्देशन में यह सीन आपको गुदगुदाएगा जरूरी। बताया जा रहा है कि फिल्म के कई सीन कॉमेडी से भरपूर होंगे।


Click it and Unblock the Notifications











