फिल्म प्रिव्यू : मिलेंगे-मिलेंगे

By अंकुर शर्मा

milenge-milenge
कलाकार : शाहिद कपूर, करीना कपूर, सतीश कौशिक, सतीश शाह, दिलनाज़ पॉल, आरती छाबरिया
निर्देशक : सतीश कौशिक
निर्माता : एस.के. फिल्म इंटरप्राइजेस, बोनी कपूर
संगीत : हिमेश रेशमिया
लेखक
: शिराज अहमद
रिलीज डेट : जुलाई 9, 2010

फिल्म के बारे में : किस्मत और जिंदगी और प्यार की कहानी है सतीश कौशिक और बोनी कपूर की 'मिलेंगे-मिलेंगे'। कहते हैं जोड़ियां ऊपर बनती हैं, ठीक है अगर आप की शादी किसी और से हो जाती है लेकिन कोई जरूरी नहीं कि प्यार भी आप से उसी सो हो जिससे आप की शादी हो। शादी एक जिम्मेदारी है लेकिन प्यार तो दिलों का रिश्ता है। जो कि इबादत है। यही बताती है करीना-शाहिद की मिलेंगे-मिलेंगे। जब वी मेट जैसी हिट देने के बाद शाहिद और करीना एक बार फिर फिल्म 'मिलेगे-मिलेगे' में साथ दिखेगें। यह फिल्म 2004 से बन रही थी और अब जाकर रिलीज़ के तैयार हो पाई है। इस फिल्म के निर्देशक सतीश कौशिक हैं जिनका कहना है कि लोग लंबे समय कर इस फिल्म को भूल नहीं पायेंगें।

कहानी : फिल्म की कहानी किस्मत और प्यार पर आधारित है। फिल्म कि हीरोइन प्रिया (करीना कपूर) जो कि एक स्टूडेंट और मुंबई में कॉरियोग्राफर है वहीं हीरो बने अमित ( शाहिद कपूर) दिल्ली में रहते हैं। दोनों बैकांक के एक यूथ फेस्टिवल में मिलते है। बैकांक में दोनों ही एक-दूसरे के करीब आते है और साथ में काफी दिन बिताते है।फेस्टिवल के खत्म होने पर दोनो ही दिल्ली वापस आते है। दिल्ली वापस आने के बाद अमित और प्रिया के बीच गलतफहमी हो जाती है और प्रिया अपने रिश्ते को खत्म कर देती है। अमित उसे समझाता है कि किस्मत ने दोनों को मिलाया है। तब प्रिया कहती है कि अगर ऐसा है तो हम फिर जरुर मिलेगें। कुछ सालों के बाद दोनो की ही निजी और प्रोफेशनल जिंदगी में बड़ा बदलाव आता है। दोनो की ही शादी अलग-अलग लोगो से हो जाती है।लेकिन दोनो को अभी भी विश्वास है कि प्यार और भाग्य उनके साथ है। क्या जिंदगी में सब पहले से ही तय होता है? क्या हमें किस्मत और प्यार में भरोसा करना चाहिये? मिलेगे-मिलेगे फिल्म की कहानी कुछ ऐसी ही है। ये एक मजेदार फिल्म है। सतीश शाह, आरती छाबरिया और दिलनाज़ पॉल भी आपको इस फिल्म में दिखेंगे ।

देखें : मि‍लेंगे-मिलेंगे का प्रोमो

फिल्म के गाने काफी अच्छे हैं। लंबे समय बाद सोनू निगम की आवाज में कशिश सुनायी दे रही हैव जिसका नतीजा है कि लोग इस फिल्म के नगमे को गुनगुना रहे हैं। फिलहाल ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल करतीं है तो ये तो आने वाला वक्त बतायेगा। फिल्म 9 जूलाई को सिनेमा घर पहुंच रही है, फिलहाल फिल्म के प्रोमो और म्यूजिक नो लोगो का ध्यान अपनी ओर खींचा है। समीर के गीत और हिमेश रेशमिया का संगीत आकर्षित करता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X