..................... शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के बीच मुकाबला, दुबई में होगा पठान का एक्शन सीन शूट-धमाकेदार खबर! Shah Rukh Khan, Deepika padukone and John Abraham to shoot action scene in Dubai for Pathan Movie Next Month - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के बीच मुकाबला, दुबई में होगा पठान का एक्शन सीन शूट-धमाकेदार खबर!

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म 'पठान' इन दिनों चर्चा में हैं। फिल्म में दमदार स्टारकास्ट देखने को मिलेगी। जिसमें शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्रहाम नजर आएंगे। खास बात ये है कि इस बार शाहरुख खान का मुकाबला जॉन अब्राहम से होगा, इसके लिए वह जल्द ही शूटिंग भी शुरू कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि फरवरी में पठान की शूटिंग दुबई और अबू धाबी में होने जा रही है। दुबई के लिए जल्द ही शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन रवाना हो सकते हैं।

बता दें पठान फिल्म के मुंबई में अब तक दो शेड्यूल पूरे हो चुके हैं। जहां से शाहरुख खान का लुक भी देखने को मिला था। शाहरुख खान ने पठान फिल्म के लिए लंबे बाल किए हुए हैं और हैवी शेव में नजर आए थे। अब फिल्म के तीसरे शेड्यूल की तैयारी हो रही है। अब अगले शेड्यूल दुबई व अबू धाबी में शूट होने हैं जिसमें फैंस को शानदार लोकेशन और सीन में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा।

बताया जा रहा है कि पठान के निर्माताओं ने फिल्म के प्रोडक्शन से जुड़ी टीम को दुबई के लिए भेजा है। ये टीम पठान की शूटिंग के लिए बेस्ट जगह तलाशेगी और जबरदस्त लोकेशन वाले एक्शन सीन में मदद करेगी। सूत्रों का कहना है कि 10 लोगों की एक टीम को दुबई और अबू धाबी में भेजा गया है। पठान की आगे की शूटिंग विदेश में 25 दिन तक होगी।

पैरेंट्स बनने के बाद विराट-अनुष्का की पहली तस्वीर, फोटोग्राफर्स को 'थैंक्यू' कहा- बेहद खुश आए नजर PICS

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X