पैरेंट्स बनने के बाद विराट-अनुष्का की पहली तस्वीर, फोटोग्राफर्स को 'थैंक्यू' कहा- बेहद खुश आए नजर PICS
आज आखिरकार विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की फोटोज सामने आ ही गईं। जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था। पैरेंट्स बनने के बाद विराट-अनुष्का की पहली बार तस्वीर सामने आई है। जिसके बाद देखते ही देखते सोशल मीडिया इन्हीं तस्वीरों से भर गया। विराट संग अनुष्का ने खुद फोटोग्राफर्स को पोज दिए, साथ ही थैंक्यू भी कहा।
Recommended Video
दरअसल अस्पताल में जब अनुष्का शर्मा भर्ती थीं तो विराट कोहली ने मीडिया ग्रूपर्स व फोटोग्राफर्स से खास अपील की थी कि वह उनकी बेटी और अनुष्का की तस्वीर न क्लिक करें। विराट अनुष्का चाहते थे कि उनकी प्राइवेसी का सम्मान किया जाए और अभी उनकी बेटी की फोटो शेयर न की जाए। इसी के चलते जब अनुष्का शर्मा आज फोटोग्राफर्स से रूबरू हुईं तो उन्होंने पैपराजी को शुक्रिया किया।
बता दें अनुष्का शर्मा ने 11 जनवरी को बेटी को जन्म दिया था। इस गुड न्यूज को खुद विराट कोहली ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर भी किया था। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों ने ही अभी बच्ची से जुड़ी हर तरह की चीजों को प्राइवेट ही रखा है। उन्होंने बेटी का नाम तक रिवील नहीं किया है।
सुशांत सिंह राजपूत बर्थडे: Ex गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने शेयर किए VIDEO, जिन्हें देख रो पड़ेंगे आप


Click it and Unblock the Notifications