Video Shaandaar trailer आलिया और शाहिद की शानदार कैमिस्ट्री!
विकास बहल की फिल्म शानदार के ट्रेलर को देखकर आप भी शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की कैमिस्ट्री के कायल हो जाएंगे। ट्रेलर में खूबसूरत सेट्स, खूबसूरत कैरेक्टर्स और मस्ती भरे डायलॉग्स हैं।

आलिया भट्ट हर एक सीन में बेहद खूबसूरत दिखी हैं और साथ ही शाहिद कपूर भी फिल्म में काफी हैंडसम और हॉट नजर आए हैं। आलिया बिकनी में भी नज़र आई हैं। इसके अलावा रोमांस से लेकर रिलेशनशिप्स के खूबसूरत पहलुओं पर भी नज़र डाली गयी है।
शानदार की कहानी कुछ यूं है कि शाहिद कपूर एक वेडिंग प्लानर है जिसका नाम है जोगिंदर। जोगिंदर एक वेडिंग के दौरान आलिया- आलिया भट्ट से मिलता है और उसे प्यार हो जाता है।
ट्रेलर देखकर ही आपको फिल्म से प्यार हो जाएगा, आलिया की क्यूटनेस और शाहिद कपूर की हॉटनेस दिल को भा जाएगी। तो आइये एक नज़र डालते हैं शानदार ट्रेलर पर।
<iframe width="560" height="315" src="https://www.youtube.com/embed/b0SP1mUnRuw" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>
shaandaar trailer shahid kapoor alia bhatt karan johar bollywood शानदार ट्रेलर शाहिद कपूर आलिया भट्ट करन जौहर बॉलिवुड


Click it and Unblock the Notifications



