POSTER: बॉलीवुड की सभी क्यूट जोड़ियों को पीछे छोड़ेगें आलिया- शाहिद!
[बॉलीवुड न्यूज] विकास बहल की फिल्म 'शानदार' कैसी होगी, यह तो अभी नहीं बताया जा सकता। लेकिन हां फिल्म के पोस्टर्स जरूर नाम को सार्थक कर रहे हैं। जी हां, शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की इस फिल्म के तीन पोस्टर्स रिलीज हो चुके हैं।

फिल्म के पोस्टर्स से साफ है कि निर्देशक ने ठान ली है कि वे 'क्वीन' के बाद अब दूसरा धमाका करके ही रहेंगे। फिल्म के पोस्टर्स बेहद क्यूट हैं। ऐसा लगता है जैसे निर्देशन शाहिद- आलिया को बॉलीवुड की सुपरक्यूट जोड़ी बना ही डालेंगे।
तीनों ही पोस्टर्स बेहद क्यूट और उत्सुकता जगाने वाले हैं। जहां पहले पोस्टर में दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े गहरी नींद में सोते दिख रहे थे। वहीं, दूसरे में शाहिद- आलिया काफी फंकी दिख रहे हैं। शाहिद के गालों पर किस करती आलिया बेहद क्यूट दिख रही हैं। जबकि इस नए पोस्टर को आप देख ही रहे हैं।
PIC: इस क्यूट आलिया से नजरें नहीं हटा पाएंगे आप
बता दें, फिल्म का ट्रेलर 11 अगस्त को रिलीज होने वाला है, जबकि फिल्म 22 अक्टूबर को दस्तक देगी। करण जौहर की इस फिल्म का थीम है डेस्टिनेशन वेडिंग। बहरहाल, इस पोस्टर्स को देखते हुए हम इस फिल्म से ढ़ेर सारा ड्रामा, रोमांस, और म्यूजिक की उम्मीद रखते हैं।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications















