गुगली: अपने मियां सिद्धार्थ को पतला करना चाहती हैं मोटी विद्या
Did You Know: विद्या-सिद्धार्थ को लोग मिसमैच कपल कहते हैं
विद्या ने कहा कि उन्हें अपने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर का मोटापा कम करना है, अगर उनका बस चले तो वह अपने मियां के लंच बॉक्स में दो-चार गाजर रख कर दे दें, ताकि उन्हें खाकर वह पतले हो जाएं.।
Review: 'शादी के साइड इफेक्टस'
विद्या की यह बातें सुनकर सबको बड़ी हैरानी हुई क्योंकि अपने पति सिद्धार्थ को मोटा कहने वाली विद्या खुद एक भरी-पूरी काया की मालकिन हैं। वह भी फिल्मी दुनिया की मोटी अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं।
गौरतलब है कि फिल्म 'शादी के साइड इफेक्टस' की अभिनेत्री विद्या बालन का रूप भी फिल्म के प्रोमो में काफी अलग है, मार्डन ड्रेसों में वह भले ही हद से ज्यादा मोटी लग रही हैं बावजूद इसके उनकी भाव-भंगिमायें और संवाद अदायगी ने फिल्म के प्रति लोगों की दिलचस्पी बढ़ा दी है।
ऊपर से फिल्म एकता कपूर प्रोडक्शन की है, जिनके साथ विद्या ने 'द डर्टी पिक्चर' जैसी सुपरहिट फिल्म दी थी, इसलिए लोगों को इस बार भी विद्या-एकता के संगम से एक बड़ी हिट की उम्मीद है। फिल्म के निर्देशक साकेत चौधरी है। फिल्म 'प्यार के साइड इफेक्टस' की सीक्वेल है। देखते हैं आज की शाम विद्या के लिए क्या संदेशा लेकर आती है?
Did You Know: विद्या-सिद्धार्थ को लोग मिसमैच कपल कहते हैं। बावजूद इसके विद्या ने सिद्धार्थ के साथ लंबी डेटिंग करने के बाद उनकी तीसरी पत्नी बनने का फैसला किया।


Click it and Unblock the Notifications












