..................... 'Shaadi Ke Side Effects' enabled me do lot of comedy: Farhan Akhtar - Hindi Filmibeat

थैंक गॉड..मुझे डर्टी विद्या के साथ कॉमेडी मिली: फरहान

इन दिनों फरहान अख्तर अपनी आने वाली फिल्म 'शादी के साइड इफेक्ट्स' को लेकर चर्चा में है। फिल्म में पहली बार वह विद्या बालन संग काम कर रहे हैं। विद्या का तारीफ करते हुए फरहान ने मस्ती में बोला कि थैंक गॉड मुझे डर्टी विद्या के साथ कॉमेडी करने का मौका मिला..।

वह एक बेहतरीन अदाकरा हैं जिनकी जितनी तारीफ की जाये कमी है। फिल्म की कहानी की तारीफ करते हुए फरहान ने कहा कि उन्होंने जितनी भी फिल्में की उनमें से 'शादी के साइड इफेक्ट्स' ने उन्हें ज्यादा से ज्यादा कॉमेडी करने का मौका दिया।

फरहान ने कहा, "इस फिल्म में मुझे बहुत कॉमेडी करने का मौका मिला। संवाद और परिस्थितियां बेहद हास्यास्पद हैं। मेरे ख्याल से बतौर अभिनेता अब तक जितनी फिल्में की उनमें यह सबसे हास्यप्रद है।"फरहान ने कहा, "फिल्म में वास्तव में मेरे अधिकांश दृश्य हंसाऊ हैं क्योंकि यह फिल्म अनिवार्य रूप से एक कॉमेडी है। यह रोमांस-कॉमेडी का उत्कृष्ट प्रारूप है।"

शादी के बाद विद्या की यह दूसरी कॉमेडी मूवी है। इससे पहले वह घनचक्कर में कॉमेडी करती नजर आ चुकी है लेकिन अफसोस फिल्म फ्लॉप हो गयी थी। देखते हैं कि 'शादी के साइड इफेक्ट्स' पर्दे पर क्या गुल खिलाती है। साकेत चौधरी निर्देशित 'शादी के साइड इफेक्ट्स' 28 फरवरी को प्रदर्शित होनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X