सेक्स रैकेट की गंदगी से अनुराग कश्यप की कंपनी तक
कुछ महीनों पहले अगर किसी चीज़ की सबसे ज़्यादा चर्चा थी तो वो थी श्वेता बासु प्रसाद के सेक्स स्कैंडल में फंसने की। श्वेता ने करियर की शुरूआत कहानी घर घर की में श्रुति के किरदार से की थी। वो एकता कपूर के इस सीरियल में साक्षी तंवर की बेटी बनी थीं। श्वेता के टैलेंट को पहचाना विशाल भारद्वाज ने और उन्हें मकड़ी में डबल रोल मिला। इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवार्ड भी मिला। फिर उन्होंने इकबाल में श्रेयस तलपड़े की बहन का दमदार किरदार निभाया।
बड़े होकर श्वेता ने साउथ की इंडस्ट्री का रूख किया और बॉलीवुड उन्हें भूल गया। पर इंडस्ट्री के काले सच ने उन्हें ऐसा जकड़ा की वो फिर से सुर्खियां बन गईं। उन्हें एक चर्चित सेक्स स्कैंडल में रंगे हाथ पकड़ा गया। हालांकि श्वेता ने पहले यह कहा कि उनके परिवार को पैसे की ज़रूरत थी और उन्होंने ये सब काम की कमी के चलते किया। उस दौरान श्वेता जेल में थी। बाद में ज़मानत पर छूटी श्वेता ने यह कहकर तहलका मचा दिया कि उन्हें फंसाया गया। खैर अब श्वेता अपने करियर को दिशा देने में लगी हैं जिसमें उनका सहयोग किया है इंडस्ट्री के बेहतरीन डायरेक्टर्स ने।
PICS: श्वेता ही नहीं ये हीरोइनें भी फंसी इंडस्ट्री के सेक्स स्कैंडल में
श्वेता का नया रोल है स्क्रिप्ट कंसल्टेन्ट का। फैंटम फिल्म्स में। फैंटम फिल्म्स इंडस्ट्री के चार बड़े डायरेक्टर्स अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवाने, विकास बहल और मधु मनटेना की कंपनी है। श्वेता ने एक अखबार को बताया कि ये उनका पसंदीदा काम है और ये उन्हें अपनी अभिनय क्षमता निखारने में मदद करेगा। फिलहाल श्वेता यही काम करेंगी जब तक वो परदे पर वापसी नहीं कर लेतीं।
PICS: वीना मलिक का काला चिट्ठा, सेक्स सिंबल बनने के लिए तोड़ दी हदें


Click it and Unblock the Notifications












