साफ-सुथरी फिल्मों के फ्रेम में अनफिट सीरयल किसर इमरान

भट्ट कैंप के हीरो इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म राजा नटवरलाल के प्रचार में व्यस्त हैं। फिल्म में वो एक ठग का रोल अदा कर रहे हैं। फिल्म के बारे में बात करते-करते इमरान ने अपने बारे में भी मीडिया से बाते कीं।

फिल्म राजा नटवरलाल के प्रचार में व्यस्त इमरान

इमरान ने कहा कि कुछ चीजें आपकी पर्सनालिटी को शूट नहीं करती हैं इसलिए शायद मैं कभी भी बड़जात्य प्रोडक्शन में कान ना करूं क्योंकि वो बेहतरीन फिल्में बनाते हैं लेकिन उनकी फिल्में पारिवारिक और सामाजिक होती हैं और शायद मैं कभी भी उस फ्रेम में फिट ना हो पाऊं।

साफ-सुथरी फिल्मों के फ्रेम में अनफिट सीरयल किसर इमरान

मालूम हो कि फिल्मी दुनिया में इमरान को आये दस साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है। उनकी इमेज आज बिंदास सीरयल किसर की ही रही हैं। उनकी ज्यादातर फिल्में सेक्स प्रधान रही हैं और शायद इसलिए ही आज वो एक बोल्ड अभिनेता कहे जाते हैं।

पैसा महत्वपूर्ण है, लेकिन केवल पैसा ही अकेला प्रयोजन नहीं है।"

अपनी आने वाली फिल्म 'राजा नटवरलाल' के प्रदर्शित होने का इंतजार कर रहे अभिनेता इमरान हाशमी अपने अभिनय करियर प्रति प्रयोगात्मक नजरिया रखते हैं लेकिन साथ ही वह स्पष्ट करते हैं कि वह सिर्फ पैसे के लिए कोई फिल्म नहीं करते। इमरान ने कहा, "चीजें करने के पीछे हमेशा पैसा होता है। मैं मुफ्त में फिल्म नहीं करूंगा। पैसा महत्वपूर्ण है, लेकिन केवल पैसा ही अकेला प्रयोजन नहीं है।"

एक दशक से ज्यादा समय के अभिनय के सफर में इमरान ने 'मर्डर', 'राज', 'वंस अपॉन ए टाइम मुंबई' जैसी सफल फिल्में की हैं। इमरान को लगता है, "अगर आप पैसे के लिए फिल्म करते हैं, तो यह कभी काम नहीं करती, क्योंकि यहां ऐसी फिल्में हैं जिनमें मुझे दोगुना पैसा मिला, लेकिन मैंने नहीं की।"

यूटीवी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी 'राजा नटवरलाल' में परेश रावल और के के मेनन भी नजर आएंगे। फिल्म 29 अगस्त को सिनेमाघरों में उतरेगी। फिल्म के निर्माता कुणाल देशमुख हैं और इस फिल्म से पाकिस्तानी अभिनेत्री हुमैमा मलिक पर्दे पर कदम रखने जा रही हैं।

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/waqWldvxw_M?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X