Must See: नटवरलाल उर्फ इमरान के टॉप 10 किसिंग सीन
आज एक बार फिर से सीरयल किसर इमरान हाशमी के किस को लेकर चर्चा हो रही है.. हो भी क्यूं ना.. अपनी हर फिल्म में लिपलॉक सीन देने वाले इमरान मियां को भी किसी मेल एक्टर को किस करने में हिचक होती है इसलिए उन्होंने कहा है कि वो अपनी फीमेल किसर के ही साथ खुश हैं।
फिलहाल आपको बता दें कि इमरान और किस की बात सिर्फ इसलिए उठी क्योंकि उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'राजा नटवरलाल' में भी अपनी नवोदित अभिनेत्री हुमैमा मलिक को चूमा है।
'राजा नटवरलाल' एक ठग की कहानी है...
वैसे 'राजा नटवरलाल' एक ठग की कहानी है जो पैसों के लिए अपने ईमान तक को दांव पर लगा देता है। फिल्म का निर्माण यूटीवी मोशन कर रहा है इसलिए यूटीवी मोशन के हेड सिद्धार्थ रॉय कपूर ने कहा है कि "यह बिल्कुल इमरान हाशमी शैली की फिल्म है। यदि आप इमरान हाशमी के प्रशंसक हैं तो आपको फिल्म बेहद पसंद आएगी।"
किसी मेल को किस नहीं कर सकते सीरयल किसर इमरान
इमरान इस फिल्म में बिल्कुल उसी किरदार में दिखेंगे, जिसके लिए लोकप्रिय हैं और जिसके लिए उन्हें जाने जाते हैं। उनकी भूमिका बेहद दिलचस्प है। फिल्म में वह एक छोटे मोटे कलाकार हैं और एक दिन उस मुकाम पर पहुंच जाते हैं, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना नहीं की होती।"
यह तो हुई फिल्म के बारे में बात.. आईये डालते हैं एक नजर इमरान हाशमी के उन किसिंग सीन पर एक नजर जिनके लिए वो जाने जाते हैं। नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये और देखिये इमरान हाशमी के चुंनिंदा किसिग सीन..और बताइये किस किसिंग सीन में वो सबसे ज्यादा हॉट लगे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











