Seema Haider- सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति की पीएम मोदी से अपील, 'सीमा को जेल में डालो लेकिन बच्चों को..'

seema haider

सीमा हैदर और उसके पति गुलाम हैदर को लेकर भारत और पाकिस्तान में चर्चा है। गुलाम हैदर ने अपने बच्चों को लेकर हाल ही में जो कुछ भी कहा था वो खबरों में रहा था। अब एक और वीडियो सामने आया है जिसमें गुलाम हैदर पीएम मोदी से कहते हुए नजर आ रहे हैं कि सीमा हैदर को जेल में डालो।

इस वीडियो को ट्विटर पर साझा किया गया है। गुलाम हैदर इसमें कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, ''जब तक जिंदा हैं, आखिरी सांस तक बच्चों के लिए लड़ेगा ऐसा उसको यकीन है। बच्चे मेरी जान हैं, लख्ते जिगर हैं। ना मैं उनको कभी छोड़ सकता हूं ना मैं उनको कभी उधर रहने दूंगा।

तिब्बती मॉडल ने महिला पुलिस से छीनी लाठी और कर दिया हमला, वायरल हुआ चौकाने वाला वीडियो

हर प्लेटफॉर्म पर आवाज उठाउंगा, भारत जाना पड़ेगा तो जाउंगा। भारत सरकार से, मोदी बाबा से, योगी बाबा से ये कहूंगा कि सीमा को जो सजा देना हो दो, जेल में डालना है तो जेल में डालो मुझसे कोई ताल्लुक नहीं है। लेकिन मेरे बच्चों के लिए मैं आवाज उठाउंगा। बच्चों को

वापस लाकर मैं आपको मैसेज करूंगा कि मोहसिन भाई देखो मैं बच्चों को लेकर आया हूं। बच्चे मेरे हैं और मेरे होकर ही रहेंगे।'' गुलाम हैदर का ये वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग इसपर कई तरह का रिएक्शन दे रहे हैं।

कुछ लोग सीमा के साथ हैं तो गुलाम हैदर के साथ गलत हुआ है.. इस बात पर अड़े हैं। बताते चलें कि सीमा हैदर, गुलाम की दूसरी पत्नी है। दोनों की लव स्टोरी एक रॉग नंबर से शुरू हुई थी। गुलाम शादीशुदा था, उसके दो बच्चे भी थे। बावजूद इसके सीमा भागकर गुलाम के पास आ गई।

मामला पंचायत तक पहुंचा था। बाद में गुलाम ने निकाह कर लिया और उसे कराची लेकर आ गया। अब गुलाम को पछतावा है कि उसने अपनी पहली बीवी को छोड़ दिया था। गुलाम लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से भारत सरकार से गुजारिश कर रहा है कि उसके बच्चों को उसे सौंप दिया जाए क्योंकि सीमा हैदर से उसे कोई मतलब नहीं है।

More from Filmibeat

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X