तिब्बती मॉडल ने महिला पुलिस से छीनी लाठी और कर दिया हमला, वायरल हुआ चौकाने वाला वीडियो

कई बार ऐसे वीडियो सामने आते हैं जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी होते हैं। इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो एक तिब्बती मॉडल का सामने आया है जो कि महिला पुलिस से भिड़ती हुई नजर आ रही हैं।
बता दें कि ये तिब्बत की पहली ट्रांसजेंडर मॉडल है। हिमांचल प्रदेश से वायरल हो रहा ये वीडियो काफी चौकाने वाला है। वीडियो में आप देखेंगे कि किसी बात पर इस मॉडल को पुलिस समझाती हुई नजर आ रही है लेकिन बाद वो पुलिस पर भड़क जाती है।
इसके जवाब में जब पुलिस अपना डंडा निकालती है तो ये मॉडल अपनी हद पार कर देती है। इस वीडियो आप देखेंगे कि इस मॉडल और उसके दोस्तों के द्वारा पुलिसकर्मियों से बदतमीजी की जा रही है। मॉडल महिला पुलिस का डंडा छीनकर उन्ही पर चलाना शुरु कर देती है।
कहा जा रहा है ये करबी 12 लोगों की गैंग थी और जिन्होने पुलिस पर हमला किया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने इन सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और मॉडल समेत ये 12 लोग पुलिस की कस्टडी में है।
आरोपियों के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 114 और धारा 115 के तहत केस दर्ज हुआ है। पुलिस मामले में जांच कर रही है कि सारी सच्चाई क्या है और ये मामला क्यों हुआ।
क्या है नाम?
तिब्बत की इस महिला ट्रांसजेंडर मॉडल का नाम तेनजिन मारिको है और ये काफी फेमस हैं। पुलिस ने इन पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। बता दें कि वो अक्सर तिब्बत में छाई रहती हैं। हालांकि इस तरह के किसी मामले में उनका नाम पहली बार सामने आया है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..
Video Credit- Jagbani


Click it and Unblock the Notifications