TRAILER: साल की सबसे डरावनी फिल्म.. पार्ट- 4.. डरने के लिए हो जाएं तैयार!
भट्ट कैंप की फिल्म राज़ का चौथा पार्ट- 'राज़ रिबूट' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में इमरान हाशमी, कृति खरबंदा और गौरव अरोड़ा मुख्य किरदारों में हैं। हालांकि पिछली राज़ फिल्मों की तरह यह उतनी डरावनी नहीं लगेगी।
लेकिन क्या पता जो डर आपको ट्रेलर में ना लगा.. वह फिल्म देखकर महसूस हो जाए। ट्रेलर से आपको फिल्म की कहानी की रूपरेखा भी मिल जाएगी। कहीं ना कहीं, फिल्म की कहानी पहली राज़ से काफी मिलती जुलती है।
हालांकि इस फिल्म में आपको बिपाशा बसु की कमी खलेगी। बता दें, राज एक हिट हॉरर सीरिज है.. लिहाजा, इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदे हैं। फिल्म 16 सितंबर को रिलीज होगी।
यहां देंखे फिल्म राज रिबूट का ट्रेलर-


Click it and Unblock the Notifications














