दुर्घटना में घायल हुईं सयाली भगत

पढ़े : शोएब मलिक से दूर हुई सयाली भगत
दरअसल सयाली भगत अपनी आने वाली फिल्म 'नॉटी एट फोर्टी" की शूटिंग के लिए दिल्ली से मनाली जा रही थीं। इस फिल्म में उनके हीरो गोवंदा है, कि तभी उनकी गाड़ी भूस्खलन की शिकार हो गई। सयाली की गाड़ी के सामने एक बड़े पत्थर से टकराने से यह हादसा हुआ। शूटिंग पहले ही तयशुदा वक्त से लेट थी। इसीलिए खराब मौसम और भूस्खलन की चेतावनी के बावजूद सयाली मनाली रवाना हो चुकी थीं।
फिलहाल सयाली इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गई । इसलिए कहते हैं कि कभी कभी चेतावनी पर गौर करना चाहिए, वैसे भी कहा जाता है कि सावधानी हटी, दुर्घटना घटी।


Click it and Unblock the Notifications











