शोएब मलिक से दूर हुई सयाली भगत
लगातार दो साल तक रोमांस करने के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर व पूर्व कप्तान शोएब मलिक और बालीवुड अभिनेत्री सयाली भगत में अलगाव हो गया है।
दोनों में प्रेम संबंधो की शुरूआत दो वर्ष पूर्व सयाली के मिस इंडिया बनने के दौरान हुई उस समय शोएब मलिक भी पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान थे। सुनने में आ रहा था कि दोनों विल्सन लुइस की फिल्म में काम करने वाले है।
दोनों में अलगाव की वजहें साफ नही हो पाई है। कुछ लोगों का कहना है कि लम्बे समय व्यस्तताओं के चलते दोनों में सम्पर्क नही हो पाया है। भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच रूक जाने के कारण भी दोनों का मिलना संभव नही हो पा रहा है।
फिलहाल दोनों इस पर प्रतिक्रिया देने के लिए मौजूद नही है।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम बालीवुड विल्सन लुइस शोएब मलिक सयाली भगत bollywood sayali bhagat shoaib malik wilson louis


Click it and Unblock the Notifications