बॉलीवुड का हर 'सावन' हिट एंड फिट..
लगी आज सावन की फिर वो झड़ी है.... सावन बरसे...धड़के दिल...क्यों ना घर से निकले दिल...वाकई में सावन ऐसा ही है, जो हर किसी को पागल बना देता है। तभी तो सावन से खासा लगाव है हमारे बॉलीवुड को। बालीवुड फिल्मकारों का सावन और बारिश से प्रेम जगजागिर है।
कहा जाए तो सावन और बरसात ने भारतीय फिल्मकारों की कल्पनाशीलता को एक नई उड़ान दी है। रोमांस, जुदाई, छेड़छाड़ को दर्शाने के लिए बरसात से अच्छा जरिया कोई हो ही नहीं सकता है। ऐसे में संगीतकारों और गीतकारों ने अपनी मेहनत से वाकई में रिमझिम सावन के गानों को बेहतरीन कंपोजिशन में बदल दिया है।
दोस्तों सावन का महीना शुरू हो गया है. इस सावन के महीने में हम आपके सामने लेकर आ रहे बॉलीवुड फिल्मों का ऐसा भीगा, अल्लड़ सावन जिसे पढ़कर आपको अपने प्यार के दिन याद आ जायेंगे।
सावन का महीना कविताओं और कहानियों में प्यार से ही अलंकृत किया गया है इसलिए फिल्मों में इस बात से परहेज कैसे किया जा सकता है। किसी रूठे प्रेमी को अगर मनाना है या दो जवां दिलों को प्यार करना सीखाना है तो बारिश का महीना पूरी तरह से इस मामले के लिए फिट है.. और जो फिट है.. वो तो हर मामले में ही हिट हुआ ना...।
तो चलिए नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये और जानिये भीगी--भीगी ऋत में धड़कने दो दिलों को और उनकी मुहब्बत को...


Click it and Unblock the Notifications











