सेक्स से ऊबी अदिती अब करेंगी एक्शन
मर्डर 3 में जरूरत से ज्यादा अंग प्रदर्शन और इंटिमेट सीन देने के बाद भी अदिति राव हैदरी की दुकान नहीं चली तो अब फिर से उन्होंने फिर से अपनी इमेज चेंज करने की सोची है। आपको यकीन नहीं होगा लेकिन अब अदिति ने कहा है कि वह एक्शन रोल करने की इच्छा रखती हैं इसलिए इसी के मद्देनजर वह कहानी और फिल्म तलाश रही हैं।
मालूम हो कि राकेश ओमप्रकाश मेहरा कि फ्ल़ॉप फिल्म में अदिति ने एक सिंपल लड़की का किरदार निभाया था उसके बाद उन्होंने अपनी इमेज चेंज करने की सोची और वह सुधीर मिश्रा की फिल्म यह साली है जिंदगी में बेहद ही ग्लैमरस और बोल्ड रूप में लोगों के सामने आयीं।अदिति ने फिल्म के हीरो अरूणोदय सिंह के साथ बेहिसाब चुंबन दृश्य दिये बावजूद इसके फिल्म नहीं चली।
उसके बाद अदिति ने भट्ट कैंप का रूख किया और मर्डर 3 में नजर आयीं। मल्टी सेक्स पार्टनर की कहानी कहती इस फिल्म में अदिति ने रणदीप हुड्डा संग जबरदस्त बोल्ड सींस दिये लेकिन यह फिल्म भी अदिति के जीवन में वैसा कमाल नहीं कर पायी जो कि मल्लिका के जीवन में मर्डर ने किया था।
इसलिए अब अदिति एक बार फिर से बोल्ड इमेज से बाहर निकल कर एक्शन रूप धारण करने वाली हैं देखते हैं उन्हेँ इस बार का आक्रामक रूप कहां लेकर जाता है। मालूम हो इन दिनों अदिति, अक्षय संग बॉस फिल्म में काम कर रही हैं जो कि एक एक्शन फिल्म है, खबर है कि फिल्म में अदिति के भी स्टंट देखने को मिलेंगे।
आईये तस्वीरों में देखते हैं अदिति की एक झलक...


Click it and Unblock the Notifications











