हां देखे थे मैंने प्रीति के हाथों में चोट के निशान: गवाह

प्रीति जिंटा-नेस वाडिया केस में रोज नई-नई बातें सामने आ रही हैं। पुलिस के सामने अपना बयान रिकार्ड दर्ज कराने वाली अभिनेत्री प्रीति जिंटा के पड़ोसी दानिश मर्चेट ने मुंबई पुलिस को बताया कि उन्होंने प्रीति की कोहनी के नीचे खरोंचो के निशान देखे थे।

31 मई को दानिश प्रीति से मिलने उनके घर गये थे जहां प्रीति ने उन्हें अपनी अपनी कोहनी के नीचे खरोंच के निशान दिखाये थे। प्रीति ने कहा,क्या किसी लड़की के साथ ऐसा सलूक करते हैं।

प्रीति ने पुलिस से कहा है कि उनके साथ नेस वाडिया ने वानखेड़े स्टेडियम में बदसलूकी की और उनके साथ मारपीट की। प्रीति के कोहनी पर निशान इसलिए आये थे क्योंकि नेस ने जबरदस्ती उनका हाथ पकड़कर खींचा था।

गौरतलब है कि पुलिस का कहना है कि 30 मई की घटना को लेकर मर्चेट चार प्रमुख गवाहों में से एक हैं। दानिश एक बिल्डर हैं और प्रीति के घर अक्सर आते-जाते रहते हैं।

मालूम हो कि मंगलवार शाम को अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अपना बयान मुंबई पुलिस के सामने दर्ज करा दिया और अपने पूर्व प्रेमी और मौजूदा बिजनेस पार्टनर नेस वाडिया के खिलाफ वो सारी बातें मौखिक रूप से कहीं जो कि उन्होंने अपनी शिकायत में कही थीं।

लेकिन अपने बयान में प्रीति जिंटा ने बिजनेस मैन जिन का नाम बार-बार लेते हुए कहा कि जब नेस वाडिया 30 मई को वानखेड़े स्टेडियम में उनके साथ बदसलूकी कर रहे थे तब जिन वहां मौजूद थे और उनके साथ हुई दर्दनाक घटना के वो चश्मदीद गवाह हैं। जिन ने वाडिया को रोकना चाहा लेकिन वाडिया किसी की सुन नहीं रहे थे वो तो मारपीट पर उतर आये थे।

गौरतलब है कि मुंबई पुलिस इस कथित छेड़खानी मामले में 8 लोगों के बयान ले चुकी है। नेस के खिलाफ एफआईआर आईपीसी की धारा 354, 504 और 506 के तहत दर्ज है और यदि नेस के विरुद्ध शिकायत सही पाई जाती है तो उन्हें 2 साल की जेल हो सकती है। प्रीति ने अपनी शिकायत में नेस वाडिया पर बदसलूकी और गाली-गलौज का आरोप लगाया है। हालांकि नेस ने प्रीति के सारे आरोपों को बेबुनियाद और बकवास बताया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X