..................... Preity Zinta records statement with police: Jean was present when she was physically misbehaved By Ness Wadia - Hindi Filmibeat

आखिर कौन है 'जिन' जिनका जिक्र प्रीति ने अपने बयान में किया

प्रीति-वाडिया विवाद हर रोज एक नया मोड़ ले रहा है। तमाम अटकलों के बाद आखिरकार मंगलवार शाम को अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अपना बयान मुंबई पुलिस के सामने दर्ज करा दिया और अपने पूर्व प्रेमी और मौजूदा बिजनेस पार्टनर नेस वाडिया के खिलाफ वो सारी बातें मौखिक रूप से कहीं जो कि उन्होंने अपनी शिकायत में कही थीं।

लेकिन अपने बयान में प्रीति जिंटा ने बिजनेस मैन जिन का नाम बार-बार लेते हुए कहा कि जब नेस वाडिया 30 मई को वानखेड़े स्टेडियम में उनके साथ बदसलूकी कर रहे थे तब जिन वहां मौजूद थे और उनके साथ हुई दर्दनाक घटना के वो चश्मदीद गवाह हैं। जिन ने वाडिया को रोकना चाहा लेकिन वाडिया किसी की सुन नहीं रहे थे वो तो मारपीट पर उतर आये थे।

अब आप सोच रहे होंगे कि यह जिन है कौन? तो सुनिए यह जिन अमेरिका के लांस एजेंलिस में रहते हैं। जिन किसी कॉरपोरेट हाउस में बड़े पद पर काम करते हैं, जिनके बारे में कहा जा रहा है वो और प्रीति जिंटा पिछले आठ महीने से डेटिंग कर रहे हैं। यही नहीं आईपीएल मैचों के दौरान प्रीति के हाथ में एक अंगूठी देखी गयी थी जिसके बारे में कहा जा रहा था कि प्रीति ने जिन के साथ अमेरिका में गुपचुप सगाई भी कर ली है।

आईपीएल मैचों के दौरान प्रीति के साथ जिन को कई बार देखा गया। और नेस वाडिया के खिलाफ 12 जून को प्रीति ने शिकायत दर्ज कराकर जब अमेरिका का रूख कर लिया था जिसके बाद कहा जा रहा है कि प्रीति, जिन के पास चली गयी थीं।

फिलहाल प्रीति के बयान के बाद पुलिस वानखेड़े स्टेडियम के सीसीटीवी फूटेज को तलाशेगी और प्रीति की बातों की सच्चाई जानने की कोशिश करेगी। हो सकता है कि पुलिस इस मामले में जिन का भी बयान ले। पुलिस ने अपने डेढ़ घंटे से ज्यादा पूछताछ में प्रीति से अंडरवर्ल्ड से जुड़ी बातों पर भी बात की जिनके बारे में प्रीति ने कहा कि वो इस बारे में कुछ नहीं जानती हैं। उन्हें नहीं पता कि नेस वाडिया के पिता नु्स्ली वाडिया को किसने और क्यों धमकी दी?

गौरतलब है कि मुंबई पुलिस इस कथित छेड़खानी मामले में 8 लोगों के बयान ले चुकी है। नेस के खिलाफ एफआईआर आईपीसी की धारा 354, 504 और 506 के तहत दर्ज है और यदि नेस के विरुद्ध शिकायत सही पाई जाती है तो उन्हें 2 साल की जेल हो सकती है। प्रीति ने अपनी शिकायत में नेस वाडिया पर बदसलूकी और गाली-गलौज का आरोप लगाया है। हालांकि नेस ने प्रीति के सारे आरोपों को बेबुनियाद और बकवास बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X