..................... Ness Wadia's Father Nusli Wadia receives threat calls from don Ravi Pujari, Why? - Hindi Filmibeat

अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पूजारी को प्रीति से इश्क इसलिए धमकाया वाडिया को!

एक बार फिर से अंडरवर्ल्ड सरगना रवि पूजारी का नाम सामने आया है लेकिन इस बार बॉलीवुड को धमकाने के लिए नहीं बल्कि बॉलीवुड के लिए उन्होंने आवाज उठायी है। खबर आ रही है कि रवि पूजारी ने प्रीति के पूर्व प्रेमी और मौजूदा बिजनेस पार्टनर नेस वाडिया के पिता को धमकी दी है कि अगर उन लोगों ने प्रीति जिंटा को तंग करना बंद नहीं किया तो यह उनके लिए अच्छा नहीं होगा।

अब इस धमकी के बाद वाडिया परिवार क्या कदम उठाता है, यह तो आने वाला वक्त बतायेगा लेकिन सोचने वाली बात यह है कि रवि पूजारी ने हमेशा से बॉलीवुड वालों को धमकाने और मारने की कोशिश की है लेकिन प्रीति जिंटा के प्रति अचानक से क्यों हमदर्दी पैदा हो गयी?जबकि प्रीति तो वो अभिनेत्री हैं जिन्होंने पहली बार अदालत में अंडरवर्ल्ड के खिलाफ गवाही दी थी।

क्या कहीं उन्हें भी तो प्रीति जिंटा से इश्क.तो नहीं हो गया। खैर क्या सही है औऱ क्या गलत यह तो पुलिस की छानबीन के बाद ही पता चलेगा लेकिव प्रीति और वाडिया प्रकरण इस मोड़ पर आ जायेगा इस बात तो अंदाजा खुद प्रीति को भी नहीं होगा।

मालूम हो कि बीते गुरूवार को प्रीति जिंटा ने मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस थाने में नेस वाडिया के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। प्रीति ने वाडिया पर 30 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए एक क्रिकेट मैच के दौरान उनका हाथ पकड़ने और गालियां बकने का आरोप लगाया है। वहीं प्रीति के पूर्व प्रेमी और आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब में प्रीति के साझेदार वाडिया ने इन आरोपों से इनकार किया और इसे पूरी तरह गलत और आधारहीन बताया है।

आईये डालते हैं एक नजर उन बॉलीवुड हस्तियों पर जिन्हें रवि पूजारी ने धमकी दी थी...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X