सत्याग्रह में करीना-अजय का जबरदस्त रोमांस है!
सत्याग्रह फिल्म में करीना कपूर और अजय देवगन का जबरदस्त रोमांस दिखाया गया है। सत्याग्रह में सिर्फ गांधीजी के आदर्शों का ही सम्मिलन नहीं है बल्कि सत्याग्रह फिल्म में वो सभी कुछ है जो कि फिल्म को हिट बनाने के लिए काफी है। करीना कपूर, अजय देवगन का रोमांस, एक्शन, इमोशन सभी कुछ। फिल्म को हिट बनाने के लिए फिल्म में सभी मसाले डाले गये हैं। प्रकाश झा का मानना है कि राजनीती और कहानी जैसी फिल्मों ने लोगों को कुछ नया दिखा दिया है और अब लोगों की नज़रों में मनोरंजन का मतलब ही बदल दिया है। सत्याग्रह फिल्म में एक बार फिर प्रकाश झा कुछ हाल के मुद्दों पर आवाज उठाएंगे। जैसा कि उनकी हर फिल्म में नज़र आता है।
अमिताभ बच्चन के बारे में बताते हुए प्रकाश झा ने कहा कि अमिताभ जैसे बड़े एक्टर के साथ काम करके उनके समय के निर्देशक काफी लकी महसूस करते हैं। अमिताभ बच्चन जैसे बड़े और महान एक्टर के साथ काम करना हर एक निर्देशक का सपना होता है और प्रकाश झा के लिए तो ये और भी खुशकिस्मती की बात है कि उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ इतनी फिल्में करने को मिल रही हैं। प्रकाश झा ने अपने इंटरव्यू के दौरान अमिताभ को ढ़ेर सारा धन्यवाद कहा और साथ ही ये भी कहा कि वो अमिताभ के साथ आगे भी जुड़ा रहना चाहते हैं।
अजय देवगन के साथ भी प्रकाश झा 4-5 साल बाद फिल्म कर रहे हैं। इस फिल्म के बारे में पूछने पर अजय देवगन ने बताया कि जब प्रकाश जी ने मुझे इस फिल्म को करने के लिए ऑफर किया तो पहले तो मेरे पास कोई वजह नहीं थी कि मैं इस फिल्म को ना कहता। और फिल्म की कहानी बहुत ही बेहतरीन है फिल्म में काफी ऐसे मुद्दों पर बात की गयी है जो कि आज लोगों की जिंदगी को बहुत ज्यादा प्रभावित करती है। इस तरह की फिल्मों से जुड़ना काफी खुशकिस्मती की बात है। सत्याग्रह के विवादों में घिर जाने के प्रश्न पर प्रकाश झा ने कहा कि जो भी फिल्में समाज में चल रहे मुद्दों पर आधारित होती हैं वो विवादों में घिरती ही हैं लेकिन जब फिल्में रिलीज हो जाती हैं तो विवाद खत्म हो जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












