'सत्याग्रह' के प्रचार के लिए झा लेंगे डिजिटल मीडिया का सहारा
फिल्मकार प्रकाश झा डिजिटल मीडिया की शक्ति का उपयोग करना चाहते हैं और उनका कहना है कि वह राजनीतिक मुद्दे पर आधारित अपनी अगली फिल्म 'सत्याग्रह' का प्रचार सोशल नेटवर्किं ग साइट पर करेंगे, जहां कई बड़े मुद्दों पर आम लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रिया देखी गई हैं।
देश के मौजूद हालात से प्रेरित फिल्म 'सत्याग्रह' में भ्रष्टाचार के खिलाफ मध्यम वर्ग के गुस्से को दिखाया गया है।

फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन एक सामाजिक कार्यकर्ता की भूमिका में हैं और माना जा रहा है कि उनका किरदार अन्ना हजारे से प्रेरित है, जबकि अभिनेत्री करीना कपूर एक पत्रकार और अभिनेता अजय देवगन एवं अर्जुन रामपाल भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। इसका प्रदर्शन 23 अगस्त को होगा।
प्रकाश ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, "हाल के कुछ वर्षो में, लोगों के हर तरह का गुस्सा, खासकर सोशल मीडिया पर जाहिर हुआ है। आप आज डिजिटल मीडिया की शक्ति की अनदेखी नहीं कर सकते।"
उन्होंने कहा, "हम एक युवा देश में हैं और डिजिटल मीडिया जल्द ही प्रिंट और टेलीविजन की तरह सशक्त होने वाला है, इसलिए हमें इस माध्यम को विवेकपूर्ण तरीके से अपनाना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











