..................... 'Satyagraha' is Full Of Romance and Hot Item Number - Hindi Filmibeat

सत्याग्रह में भी है हिट होने वाले गरम मसाले

इस साल की मोस्ट अवेटड फिल्मों से एक ही प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह। सोशल इशू पर बनी इस फिल्म में जहां एक आम आदमी की ताकत को दिखाने की कोशिश की जा रही है वहीं इस फिल्म को हिट कराने वाले सेक्स और आयटम का तड़का भी डाला गया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ अजय देवगन, अर्जुन रामपॉल, मनोज बाजपेई,करीना कपूर और अमृता राव हैं।

फिल्म में पहली बार करीना टीवी पत्रकार के रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म के प्रोमो को अच्छा रिस्पांस मिला है जिसके बाद फिल्म के अच्छे बिजनेस की उम्मीद की जा रही है। फिल्म में जहां देश की एक समस्या को दिखाया गया है वहीं दूसरी ओर फिल्म में एक तड़कता-भड़कता आयटम नंबर और अजय-करीना के बीच के रोमाटिंक सिक्वेंस ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

जो कि यह साबित करने के लिए काफी है कि फिल्म को चलाने के लिए आज गरम मसालों की जरूरत पड़ती है। पिता-पुत्र के रिश्तों की एक नयी तस्वीर पेश करने का दावा करने वाली प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह इस शुक्रवार को यानी की 30 अगस्त को सिनेमाघरों में पहुंच रही है। देखते हैं कि फिल्म के सोशल इशू और गरम मसाले लोगों को दीवाना बना पाते हैं कि नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X