प्रकाश झा टीम अन्ना को 'सत्याग्रह' नहीं दिखाएंगे, क्यों?
अभी तक प्रख्यात निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा जोर-जोर से चिल्ला रहे थे कि उनकी फिल्म 'सत्याग्रह' समाजसेवी अन्ना हजारे और केजरीवाल से संबधित नहीं हैं लेकिन वह ्पनी फिल्म 'सत्याग्रह' के टीम अन्ना के दिखाने के पक्ष में भी नहीं है।
अन्ना की रीयल टीम ने इच्छा जताई है कि वह रिलीज से पहले 'सत्याग्रह' देखना चाहते हैं लेकिन झा ने उन्हें कोई उत्तर नहीं दिया है जिससे कि कयास लगाये जा रहे हैं कि झा 'सत्याग्रह' को टीम अन्ना को नहीं दिखाना चाहते हैं।
टीम अन्ना को शक है कि कहीं फिल्म में झा ने अन्ना के रोल को गलत ढंग से न दिखाया हो तो वहीं शायद झा के मन में यह बात हो कि कहीं टीम अन्ना की किसी आपत्ति की वजह से उनकी फिल्म 'सत्याग्रह' किसी मुसीबत में ना आ जाये, जैसा कि उनकी पिछली फिल्म ' आरक्षण' के साथ हुआ था और फिल्म बॉक्सऑफिस पर नाकाम हो गयी थी।
झा ने साफ किया कि उनकी फिल्म 'सत्याग्रह' 30 अगस्त को रिलीज हो रही है। इस दिन और इस दिन के बाद जिस किसी को भी फिल्म देखना है वह देख सकता है लेकिन इससे पहले मैं इस फिल्म और किसी व्यक्ति विशेष पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं।
आईये जानते हैं फिल्म 'सत्याग्रह' की खास बातें...


Click it and Unblock the Notifications











