तीसरी बार इश्क में गिरफ्तार जीनत अमान!
जीनत अमान, जिन्हें खुदा ने नायाब कुदरती सुंदरता से निहाल किया है, ने भले ही कड़े अंदाज में मीडिया से कहा हो कि उनकी शादी की सारी खबरें कोरी और महाबकवास हैं। वो केवल सरफराज अहमद, जो कि एक नेता हैं ,को बस जानती भर हैं लेकिन वो दो बच्चों की मम्मी हैं और खुद साठ का आंकड़ा पार कर चुकी हैं ऐसे में वो कैसे किसी से शादी कर सकती हैं। यह सब कुछ मीडिया वालों का किया-धरा है।
लेकिन सोचने वाली बात यह है कि मी़डिया इस तरह की बातों को गलत क्यों प्रसारित करेगा? वैसे आपको बता दें कि जीनत को सरफराज के साथ कई जगह साथ-साथ देखा जाता है। हर पार्टी और इवेंट में जीनत सरफराज के साथ नजर आती हैं।
वैसे सेक्स सिंबल रह चुकी जीनत को देखकर तो किसी को भी प्यार हो जाये। खुद जीनत को दो बार मुहब्बत हो चुकी है। पहली बार उन्हें अभिनेता संजय खान से प्यार हुआ था। वो उनके साथ लंबे रिलेशनशीप में रहीं थीं लेकिन यह रिश्ता भी शादी मे तब्दील नहीं हुआ। उसके बाद उनकी जिंदगी में उनके पति मजहर खान आये जिनसे पहले उन्होंने प्यार किया फिर शादी की।
इसलिए उम्र के इस पड़ाव पर जहां जीनत खड़ी हैं अगर उन्हें किसी साथी की जरूरत महसूस होती है तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है लेकिन हां वो साथी उम्र में उनके बराबर हो या फिर उनसे बड़ा तो समझ में आता है लेकिन उम्र में उनका आधा हो यह सोचने वाली बात है।


Click it and Unblock the Notifications












