..................... Hot Actress Zeenat Aman has denied news of her wedding to a 36-year-old businessman, WHy? | जीनत अमान की शादी की खबर क्यों आयी? - Hindi Filmibeat

जीनत अमान की शादी की खबर क्यों आयी?

बॉलीवुड की बीते जमाने की सबसे सेक्सी अदाकारा जीनत अमान को लोग आज भी ग्लैमरस ही मानते हैं। बीते जमाने में एक से बढ़कर एक हिट फिल्म देकर नंबर वन के सिंहासन तक पहुंची अभिनेत्री जीनत अमान ने पर्दे पर सभी बड़े सितारों के साथ हॉट मुहब्बत की। देवानंद से लेकर अमिताभ बच्चन तक सभी के साथ जीनत ने फिल्में की और कामयाब हुईं।

हुस्न की इस परी ने कभी भी खुद को सीमाओं में नहीं बांधा। जब पर्दे पर हीरो-हिरोईन एक-दूसरे का हाथ भी नहीं पकड़ते थे उस जमाने में जीनत ने शार्टस ड्रेसेज और बिकनी पहन कर तहलका मचा दिया था। चाहे वो राजकपूर की हिट फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' की बिना ब्लाउज के सफेद साड़ी पहने और झरने में नहाती हुई रूपा का रोल हो या फिर 'डॉन' फिल्म में ढिशूम-ढिशूम करने वाली रोमा का रोल। हर रोल में जीनत ने लोगों की वाहवाही बटोरी है। उन्होंने तो मनोज कुमार जैसे संजिदा हीरो के साथ भी हॉट गाने गाये हैं।

आज भी उम्र का 60 साल पार कर चुकी जीनत अमान की हॉटनेस कम नहीं हुई हैं। अक्सर अवार्ड समारोह में दिखायी पड़ने वाली जीनत अमान के बारे में अजीबो-गरीब बातें चल रही हैं , कहा जा रहा है कि उन्होंने अपने से आधी उम्र के बिजनेमैन के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। हालांकि जीनत ने इस बात का खंडन कर दिया है लेकिन लंबे-अरसे के बाद जीनत फिर से सुर्खियों में आ गयी हैं।

आईये आपको बताते हैं जीनत अमान के बारे में कुछ दिलचस्प बातें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X