CONFUSION: सचिन नहीं सैफ की बेटी सारा के डेब्यू की थी खबर!
[बॉलीवुड समाचार] सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन पर उनकी बेटी सारा तेंदुलकर के बॉलीवुड डेब्यू की खबर को लोगों ने खूब चटखारे लेकर पढ़ा। अब सचिन ने भी ट्वीट कर इस पर नाराज़गी जताई। लेकिन हम बस ये कहना चाहते हैं जज साहब कि गलती किसी की नहीं केवल सारा के नाम की है। हालांकि शेक्यपियर ने कहा है कि नाम में क्या रखा है लेकिन यहां तो जनाब सब कुछ नाम में ही रखा है।
हुआ कुछ यूं कि सैफ अली खान की बेटी सारा खान के डेब्यू की खबरें मीडिया में काफी दिन से उछाल मार रही हैं। तभी आया सचिन का जन्मदिन और किसी ने सारा के डेब्यू की खबर निकाली। लेकिन सचिन का दिन है तो आदमी सचिनमय ही रहेगा ना। बस फिर क्या था....सारा का सरनेम जाने बिना अगले ने उस खबर को सारा तेंदुलकर के नाम से चला दिया।
ALSO READ: फिल्म टीम इंडिया में कौन बना कोहली कौन जडेजा!
बस इस नाम के गोलमाल के कारण दिन भर सारा तेंदुलकर मीडिया में छाई रहीं। हालांकि सैफ अली खान की बेटी सारा खान के डेब्यू की खबरें भी फिलहाल केवल अफवाह हैं जो छनकर इसलिए आ रही हैं क्योंकि शाहिद कपूर करीना कपूर और सैफ अली खान दोनों के ही साथ काम कर रहे हैं। इसीलिए किसी ने शाहिद और सारा की फिल्म की खबर भी उड़ा दी। सही कहा है किसी ने एक अफवाह जो ना कराए!


Click it and Unblock the Notifications
