सारा अली खान ने भाई इब्राहिम के बचपन की ''डरावनी'' तस्वीर की शेयर, बनाया था भूत- PHOTOS
सारा अली खान और इब्राहिम खान अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हैं। पिछले कुछ समय से सारा खास कर अपने बचपन की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। अपने दोस्तों के साथ तस्वीरें डालने के बाद अब सारा ने अपने इब्राहिम अली खान के साथ अपनी एक मजेदार तस्वीर शेयर की है, जहां उन्होंने इब्राहिम भूत की तरह बनाया हुआ है। दोनों की यह तस्वीर बेहद क्यूट है।
पिछले दिनों इब्राहिम ने भी सारा की एक तस्वीर शेयर की थी, जहां वो सारा को चिढ़ाते दिख रहे थे। वहीं, अब सारा ने इब्राहिम की यह तस्वीर फैंस के सामने रख दी है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सारा ने लिखा- शायद एकलौती बार जब इब्राहिम मुझसे ज्यादा डरावना दिख रहा है..

फिल्मों की बात करें तो सारा इस साल वरूण धवन के साथ कुली नंबर वन के रीमेक में नजर आने वाली हैं। फिल्म 1 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन पोस्टपोन हो चुकी है। वहीं, 2021 में आनंद एल राय की फिल्म 'अतरंगी' में सारा धनुष और अक्षय कुमार के साथ दिखेंगी।
सनी लियोन का आलीशान बंगला- लॉकडाउन में फैमिली के साथ यहां गुजार रही हैं वक्त- INSIDE PHOTOS


Click it and Unblock the Notifications