सनी लियोन का आलीशान बंगला- लॉकडाउन में फैमिली के साथ यहां गुजार रही हैं वक्त- INSIDE PHOTOS
अभिनेत्री सनी लियोन लॉकडाउन के दौरान अपने पति और बच्चों समेत लॉस एंजेलिस में वक्त गुजार रही हैं। कुछ ही दिनों पहले सनी भारत से लॉस एंजेलिस पहुंची और बताया कि यहां उनके बच्चे कोरोना वायरस से ज्यादा सुरक्षित महसूस करेंगे। बता दें, लॉस एंजेलिस में सनी लियोन का आलीशान बंगला है, जो एक एकड़ तक फैला हुआ है। यह बंगला 2 साल पहले सनी ने खरीदा था और इसकी तस्वीरें शेयर की थीं। इनके घर से दिखता शानदार व्यू आपका मन मोह लेगा। हालांकि काम की वजह से सनी अपना ज्यादा वक्त भारत में ही गुजारती हैं।

2017 में सनी ने यह घर लिया था.. जो कि पॉपुलर हॉलीवुड साइन से सिर्फ 5 मिनट की दूरी पर है। सनी फिलहाल यह अपने तीनों बच्चों के साथ वक्त गुजार रही हैं। सनी ने कहा, जब आपके जीवन में बच्चे होते हैं, तो खुद आपकी भी सभी प्राथमिकताएं पीछे रह जाती हैं। मुझे और डेनिएल को यह मौका मिला कि हम अपने बच्चों को वहां ले जाए जहां ये कोरोना के खिलाफ सबसे ज्यादा सुरक्षित रहेंगे।
यहां देंखे सनी लियोन के आलीशान बंगले की एक झलक-
अमिताभ बच्चन,आयुष्मान खुराना स्टारर "गुलाबो सिताबो" के रिलीज डेट की घोषणा- जानें DETAILS


Click it and Unblock the Notifications