अमिताभ बच्चन,आयुष्मान खुराना स्टारर "गुलाबो सिताबो" के रिलीज डेट की घोषणा- जानें DETAILS
शूजित सरकार के निर्देशन में बनी फिल्म "गुलाबो सिताबो" की नई रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना स्टारर यह फिल्म 12 जून को अमेज़न प्राइम वीडियो पर प्रीमियर किया जाएगा। फिल्म को रॉनी लाहौरी और शील कुमार ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 200 देशों में एक साथ 12 जून को होगा।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की घूमकेतु के बाद गुलाबो सिताबो की डिजिटल भी आधिकारिक तौर पर फाइनल हो चुकी है। दर्शकों के लिए यह काफी नया अनुभव होने वाला है। सिनेमाघरों की जगह डिजिटल प्लैटफॉर्म पर फिल्म देखना काफी अलग होगा।

अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- एक इज्ज़तदार जनाब और उसके अनोखे किराएदार की कहानी.... बता दें, यह फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा है, जहां एक मकान मालिक और किराएदार के बीच का मजेदार रिश्ता देखने को मिलेगा। इस फिल्म को लेकर बिग बी और आयुष्मान काफी उत्साहित हैं।
ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज होंगी फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications