सारा अली खान के साथ कौन है ये मिस्ट्री बॉय? अभिनेत्री के इस सवाल से मुश्किल में हैं फैंस!
सारा अली ख़ान को लेकर मशहूर है कि वो काफी खुशमिजाज हैं और कई बार तो मीडिया का भी दिल जीतती नजर आती रहती हैँ। इसके अलावा उनकी कुछ सोशल मीडिया पर पोस्ट सामने आती हैं जो कि हैरान करने वाली होतीं। सुपरस्टार सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली ख़ान ने फिर से सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा ही किया है। दरअसल सारा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है जो चर्चा में हैं।
इस फोटो में एक मिस्ट्री बॉय नजर आ रहा है जिसकी शक्ल नहीं दिख रही है। इस शख्स की बैक नज़र आ रही है। लुक्स की बात करें तो इनके घुंघराले बाल और फिट बॉडी से लग रहा है कि ये कोई एक्टर हो सकते हैं। इस तस्वीर में जो शख्स है इसकी टी-शर्ट पर IGGY और 7 लिखा हुआ नजर आ रहा है। इसके साख सारा अली खान ने लिखा है कि.. 'अंदाज़ा लगाइए किसकी बैक है ये'।
आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए राहत की खबर, अदालत ने खारिज की फिल्म रोकने की याचिका!


Click it and Unblock the Notifications