आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए राहत की खबर, अदालत ने खारिज की फिल्म रोकने की याचिका!
अभिनेत्री आलिया भट्ट काफी समय से फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर चर्चा में चल रही हैं और इस फिल्म को संजय लीला भंसाली बना रहे हैं। इसके लेकर लीगल समस्या सामने आई थी जब गंगूबाई के एक गोद लिए हुए बेटे की तरफ से फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली, फिल्म की हीरोइन आलिया भट्ट और लेखक हुसैन जैदी के खिलाफ दायर मुकदमा दर्ज करवाया गया था।
ये मुकदमा मुंबई की एक अदालत में चल रहा था जिसको लेकर एक बड़ी खबर अब सामने आई है। बता दें कि इस अदालत ने फिल्म पर लगे इन आरोपों को खारिज कर दिया है। बता दें कि इस याचिका पर कहा गया था कि.. ये फिल्म एक किताब 'माफिया क्वीन्स' के एक अध्याय निर्भर है, अगर ये फिल्म बनती है तो इससे गंगूबाई काठियावाड़ी की प्रतिष्ठा को खतरा है।
Confirm- शाहिद कपूर के डिजिटल डेब्यू का ऐलान, राज एंड डीके की इस वेब सीरीज से करेंगे धमाका!


Click it and Unblock the Notifications