भाई इब्राहिम के साथ योगा करती दिखीं सारा अली खान, शेयर की PHOTO- लोग कर रहे हैं जमकर तारीफ
सारा अली खान और इब्राहिम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करते हैं। हाल ही में इब्राहिम ने सारा के साथ योगा करते हुए अपनी तस्वीर शेयर की है। लोगों को यह तस्वीर काफी पसंद आ रही है और यह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग उनकी फिटनेस की भी तारीफ कर रहे हैं। वहीं, इस तस्वीर का हीरो बना हुआ है.. उनका कुत्ता.. जो कि दोनों के बीच पोज देकर बैठा दिख रहा है।
Recommended Video
साथ ही लोग दोनों भाई- बहन की बॉण्डिंग की भी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा- तुम दोनों भाई बहन इतने अच्छे से साथ कैसे रह लेते हो? हमारे यहां तो लड़ाई हो जाती है इतनी देर में..

इन दिनों सारा अली खान अपनी फिटनेस पर खासा ध्यान दे रही हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फैंस को अपनी झलक भी देती रहती हैं। सोशल मीडिया पर सारा की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है, लेकिन उन्हें ट्रोल भी काफी किया जाता रहा है। फिल्मों की बात करें तो सारा की कूली नंबर वन और अतरंगी आने वाली है।
लॉकडाउन खत्म, शुरु हुई विकी कौशल की फिल्म सरदार उधम सिंह- 2021 में होगी रिलीज


Click it and Unblock the Notifications