लॉकडाउन खत्म, शुरु हुई विकी कौशल की फिल्म सरदार उधम सिंह- 2021 में होगी रिलीज
तीन महीनों की लॉकडाउन के बाद देश में कुछ सावधानियों के साथ अब लॉकडाउन खत्म किया जा चुका है। वहीं, फिल्म- टेलीविजन इंडस्ट्री को भी कुछ नियमों के साथ सरकार की तरफ से काम शुरु करने की इजाजत मिल गई है। लॉकडाउन खत्म होते ही निर्देशक शूजित सरकार ने अपनी फिल्म 'सरदार उधम सिंह' पर काम कर दिया है।
विकी कौशल स्टारर 'सरदार उधम सिंह' पर पोस्ट प्रोडक्शन का काम 8 जून से शुरु कर दिया गया है। शूजित सरकार ने इस बात की जानकारी ट्विटर के जरीए दी है। वहीं, विकी कौशल से फिल्म के सेट से तस्वीर करते हुए लिखा- जब प्रकृति ने इशारा किया तो हमने सुना। तेज भागते हुए हमने स्लो मोशन में आने के लिए गियर बदले। अब फिर से एक बार बुलावा आया है। एक उत्साह है लेकिन सावधानी के साथ। सब कुछ फिर से शुरू करने की भूख है। इस भावना के साथ हम शुरू करते हैं, फिर से.. कल से यानी 8 जून से, सरदार उधम सिंह का पोस्ट प्रोडक्शन शुरू हो रहा है।

बता दें, बॉलीवुड में टीवी और फिल्मों की शूटिंग, तकनीकी काम और पोस्ट प्रोडक्शन जैसे सभी काम 19 मार्च से बंद थे। लिहाजा, निर्माता- निर्देशक- अभिनेता सभी दोबारा काम शुरु करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।


Click it and Unblock the Notifications











