बिग बॉस प्रतियोगी संतोष से पिटेंगे मेंटल सलमान

बॉलीवुड के टाईगर कहे जाने वाले सलमान खान की आने वाली फिल्म मेंटल आजकल कुछ ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है। पहले खबर आई कि मेंटल फिल्म में सलमान खान की बड़ी बहन की भूमिका तब्बू निभाएंगी और साथ ही नसीरुद्दीन शाह भी फिल्म में एक महत्वपूर्ण किरदार करते नज़र आएंगे। और अब खबर आई है कि बिग बॉस 6 के कंटस्टेंट संतोष शुक्ला इस फिल्म में सलमान खान को पीटते हुए नज़र आएंगे। वैसे बिग बॉस 6 के दौरान संतोष शुक्ला काफी चर्चा में रहे थे। पहले आशका को और फिर सना को लाइन मारने के चक्कर में संतोष शुक्ला को काफी खबरों की सुर्खियों में जगह मिली।

सलमान खान की फिल्म मेंटल के निर्देशक हैं सलमान खान के भाई सोहेल खान। फिल्म के नाम को लेकर भी काफी खबरें आ चुकी हैं। पहले फिल्म का नाम राधे रखा जा रहा था लेकिन सलमान खान और सोहेल खान चाहते थे कि फिल्म का टाइटल थोड़ा कैची हो और हटकर हो। इसलिए कई नामों के बाद आखिर समलान खान और सोहेल खान ने मेंटल टाइटल को सेलेक्ट किया। सलमान खान चाहते थे कि फिल्म में तब्बू और नसीरुद्दीन शाह भी दो महत्वपूर्ण किरदार निभाएं उनके कहने पर सोहेल खान ने तब्बू और नसीरुद्दीन शाह से अपनी फिल्म में काम करने के लिए बात की।

बताया जा रहा है कि मेंटल फिल्म की शूटिंग दुबई में होगी और फिल्म की शूटिंग के लिए सलमान खान और सोहेल खान फिल्म की कास्ट के साथ दुबई रवाना हो चुके हैं। दुबई जाने से पहले ही सोहेल खान ने तब्बू और नसीरुद्दीन शाह से अपनी फिल्म में काम करने के लिए पूछा। हालांकि अभी तक तब्बू और नसीरुद्दीन शाह की तरफ से ऑफीशियली फिल्म में काम करने की बात की पुष्टि नहीं हुई है। कहा जा रहा हैकि फिल्म में तब्बू सलमान खान की बड़ी बहन का किरदार करेंगी। तब्बू के साश संतोष शुक्ला को बद्तमीजी करते हुए भी दिखाया जाएगा। इस किरदार के लिए संतोष शुक्ला ने अपना गेटअब भी थोड़ा गुंडे जैसा कर रखा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X