मेंटल केस: संतोष शुक्ला का भुर्ता बनायेंगे सलमान खान
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की इमेज रीयल लाइफ में भी तेज-तर्रार अभिनेता की ही है। किसी के वार को वो खाली नहीं जाने देते हैं। मौका पाकर वो बढ़िया सा जवाब दे डालते हैं। इसलिए उनकी कुछ एक्शन फिल्मों ने बॉक्सऑफिस पर जमकर कमाई की है।
इसी सिलसिले में उनकी अगली एक्शन पेशकश का नाम है मेंटल। फिल्म में उनका रोल क्या है इस बात का खुलासा तो अभी हुआ नहीं है लेकिन इतना तय है कि इस फिल्म में बहुत अजीबो-गरीब चीजें होने वाली हैं।
पहले खबर आयी थी कि फिल्म में सलमान खान की बड़ी बहन मशहूर अदाकारा तब्बू कर रही हैं अब खबर आ रही है कि इस फिल्म में सलमान खान, बिग बॉस के प्रतियोगी संतोष शुक्ला को पीटते हुए नजर आने वाले हैं।यही नहीं कहा जा रहा है संतोष इस फिल्म में कई बार अभिनेत्री तब्बू को छेड़ते भी नजर आने वाले हैं। खैर अगर संतोष सुक्ला अपनी इन हरकतों की वजह से लाइमलाइट में आते हैं तो वो एक बार क्या कई बार सलमान से पीटना चाहेंगे क्योंकि कहा जाता है कि सलमान खान तो पारस पत्थर है जो जिसे छू ले सोना बन जाता है।
फिल्म मेंटल के निर्माता-निर्देशक सौहैल खान है। फिल्म ईद पर रिलीज होगी ऐसी उम्मीद की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications












