बिग बॉस की खुन्नस मेंटल सलमान पर उतारेंगे संतोष!
खबर है कि सलमान खान और संतोष शुक्ला सोहेल खान की आने वाली फिल्म 'मेंटल' में नज़र आएंगे। फिल्म में संतोष शुक्ला सलमान खान को पीटते हुए नज़र आएंगे। साथ ही संतोष शुक्ला तब्बू को जो कि फिल्म में सलमान खान की बड़ी बहन का किरदार निभाती हुई नज़र आएंगी को छेड़ते हुए भी दिखेंगे। अभी तक तो सिर्फ यही खबर है कि सलमान खान को संतोष शुक्ला पीटेंगे लेकिन उसके बात संतोष शुक्ला कितना पिटेंगे ये खबर नहीं आई है। वाजिब है कि सलमान खान की बहन को अगर कोई आंख उठाकर देखेगा तो सलमान उसका क्या करेंगे इसका अंदाजा लगा पाना भी मुश्किल है।
फिल्हाल संतोष शुक्ला मेंटल फिल्म में अपने किरदार के लिए काफी ट्रेनिंग ले रहे हैं और साथ ही उन्होंने अपने लुक पर भी काफी मेहनत की है ताकि फिल्म में उनका किरदार जानदार दिखे। मेंटल फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और तब्बू भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। सोहेल खान द्वारा निर्देशित फिल्म मेंटल की शूटिंग दुबई में की जा रही है। सलमान खान और सोहेल खान फिल्म की कास्ट के साथ दुबई के लिए निकल चुके हैं। मेंटल फिल्म में सलमान खान के किरदार का नाम है राधे।


Click it and Unblock the Notifications












