सलमान का बच्चा घिरा विवादों में!
सलमान खान ने हाल ही में गूगल प्लस पर अपने ब्रांड बींग ह्यूमन के पेज के लॉंच के मौके पर मीडिया से बात की। उसी दौरान सलमान खान के फैन ने सलमान खान से पूछा कि शादी के बारे में उनका क्या सोचना है तो सलमान खान ने हमेशा की तरह शादी की बात को घुमाते हुए कहा कि शादी के बारे में तो वो कुछ नहीं कह सकते लेकिन उन्हें बच्चे बहुत पसंद हैं और वो अपने बच्चे चाहते हैं। सलमान खान ने भी कहा कि वो ऐसा तरीका ढ़ूंढ़ रहे हैं जिसके जरिये उन्हें बच्चे भी मिल जाएं और शादी भी ना करनी पड़े। सलमान खान की इस बात पर लोगों कीं प्रतिक्रियाएं भी बहुत अजीब अजीब सी आईं किसी ने कहा कि सलमान खान की उम्र हो गयी है इसलिए उन्हें शादी करने में डर लग रहा है तो किसी ने कहा कि सलमान खान ऐश्वर्या राय की यादों के सहारे अपनी जिंदगी बिताना चाहते हैं इसलिए शादी नहीं करना चाहते।
सलमान खान के फैन्स तो सलमान खान की बिना शादी बच्चे की बात सुनकर काफी निराश हो गये क्योंकि हर कोई सलमान खान की शादी में शरीक होने सपने सजाए बैठा है। सलमान खान को वैसे भी कुछ तूफानी करते रहने का शौक है ऐसे में सलमान ने बिन शादी के बच्चे की बात करके एक नया तूफान ला दिया है अब देखना है कि ये नया तूफान कब तक और किस किस को अपने लपेटे में लेता है। फिल्हाल हम तो यहीं कहेंगे कि सल्लू मियां अब बस करिये इंतजार और बना लीजिये किसी को अपनी दुल्हिनियां।


Click it and Unblock the Notifications












