'शाहरुख, सलमान, आमिर जैसे सितारों पर ड्रग्स लेने का आरोप लगाने वालों का टेस्ट पहले होना चाहिए'
बॉलीवुड में ड्रग्स के मुद्दे को लेकर संसद में रवि किशन ने अपनी बात रखी थी, जिसके बाद जया बच्चन ने फिल्म इंडस्ट्री के सपोर्ट में आवाज उठाते हुए कहा कि, कुछ लोगों की वजह से पूरी इंडस्ट्री को बदनाम करना सही नहीं है। बता दें, जया बच्चन का बयान काफी सुर्खियों में है और इस पर काफी विवाद भी शुरु हो चुका है। वहीं, अब शिवसेना ने जया बच्चन के बयान का समर्थन किया है।
शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में सांसद जया बच्चन के द्वारा ड्रग्स मुद्दे पर संसद में दिए गए बयान की प्रशंसा की गई है, और अभिनेता- सांसद रवि किशन पर जमकर निशाना साधा गया है।

उसमें लिखा गया है कि कुछ टीनपाट कलाकार सिने जगत को गटर कह रहे हैं, ऐसे कलाकारों को जया बच्चन जी ने संसद में जवाब दे दिया है। संजय राउत ने कहा कि, जया बच्चन ने पूरे देश की भावना को सदन में व्यक्त किया है।
कंगना रनौत को स्टूडियो बनाने के लिए 200 करोड़ देगा अंबानी परिवार? जानिए क्या है सच्चाई


Click it and Unblock the Notifications