कंगना रनौत को स्टूडियो बनाने के लिए 200 करोड़ देगा अंबानी परिवार? जानिए क्या है सच्चाई
बीएमसी द्वारा कंगना रनौत के ऑफिस तोड़े जाने के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसके अनुसार, अंबानी परिवार कंगना की मदद के लिए सामने आया है और कंगना को नया स्टूडियो बनाने के लिए 200 करोड़ रूपए देने वाले हैं।
बहरहाल, बता दें कि अंबानी परिवार से ना कोई ऐसी बात कही गई है, ना कंगना को कोई आर्थिक मदद दी गई है। यह खबर पूरी तरह से अफवाह है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने भी इस बात का खंडन किया है।

दरअसल, ऑफिस टूटने के बाद कंगना ने एक बयान जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके पास अब इस ऑफिस को दोबारा बनवाने के पैसे नहीं हैं। इसीलिए वो ना ही अपना ऑफिस बनवाएंगी और ना ही काम करना छोड़ेंगी।कंगना ने एक ट्वीट करते हुए बताया कि वो इसी टूटे ऑफिस से काम करेंगे और अब लोग भी एक महिला का शक्ति और इच्छाशक्ति का नमूना देखेंगे।
जया बच्चन के बयान पर रवि किशन का पलटवार-'इंडस्ट्री को खोखला होने नहीं दूंगा भले मेरी जान चली जाए'


Click it and Unblock the Notifications