हाईकोर्ट में सुनाया गया संजय राउत का गाली वाला ऑडियो, कंगना रनौत को कहे थे अपशब्द!
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगाना रनौत और मुंबई सरकार के बीच हाल ही में जो विवाद देखने को मिला वो किससे छुपा है। ट्विटर पर कंगना रनौत और संजय राउत की जुबानी जंग ने काफी चर्चा हासिल की थी और इसके बाद बीएमसी ने कंगना रनौत के पाली हिल स्थित ऑफिस को ध्वस्त किया था। हालांकि ये ऑफिस पूरा नहीं गिर पाया था और हाईकोर्ट के आदेश के बाद इसको रोक दिया गया था। बता दें कि कंगना रनौत ने इस मामले में हाईकोर्ट का रुख किया था।
इस केस को लेकर सुनवाई कोर्ट में चल रही है और खबर है कि इस दौरान संजय राउत के द्वारा दी गई गालियों का ऑडियो कंगना रनौत के वकील ने कोर्ट में चलाया था। कंगना ने आरोप लगाया था कि उनको काफी गालियां दी हैँं इसलिए कंगना के वकील ने ये ऑडियो कोर्ट को सुनाया है। कंगना रनौत के वकील ने अभिनेत्री की तरफ से कहा था कि उनको सबक सिखाए जाने की बात कही गई थी।
पाकिस्तानी सरकार नहीं तोड़ेगी दिलीप कुमार और राजकपूर के पैतृक घर, ले डाला ये बड़ा फैसला


Click it and Unblock the Notifications