पाकिस्तानी सरकार नहीं तोड़ेगी दिलीप कुमार और राजकपूर के पैतृक घर, ले डाला ये बड़ा फैसला
हमारे हिंदी फिल्मों के दो सितारे राज कपूर और दिलीप कुमार का पैतृक घर पाकिस्तान में हैं और ये खबर काफी समय से चल रही थी कि पाकिस्तानी सरकार इन घरों को कभी भी ध्वस्त कर सकती है। हालांकि अब जो खबर सामने आई है वो इन सुपरस्टार्स के फैंस को खुशखबरी देने वाली है और वो ये है कि पाक सरकार घरों को खरीद रही है और तोड़ने का ख्याल दिल से निकाल चुकी है।
बता दें कि इन सितारों के घरों को खरीदने का फैसला खैबर-पख्तूनख्वा में पाकिस्तान की राज्य सरकार ने किया है। इन दोनों के पैतृक घर पेशावर में स्थित हैं। गौरतलब है कि दोनो सितारों के ये घर काफी पुराने हैं और वो सभी काफी बुरी हालत में हैं। उनके देखकर ऐसा लगता है कि ये कभी गिर सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि उनकी देखभाल की जाए तो सरकार ने घरों के संरक्षण के लिए उनको खरीदने का फैसला कर डाला है।


Click it and Unblock the Notifications











