दिलवाले की वजह से एक्टर्स कर रहे दूसरी फिल्में इग्नोर!
[बॉलीवुड समाचार] शाहरूख - काजोल स्टारर फिल्म दिलवाले की शूटिंग शुरू हो चुकी है। रोहित शेट्टी ने वरूण धवन, संजय मिश्रा और जॉनी लीवर के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। लेकिन इस वजह से फिल्म के एक्टर्स दूसरी फिल्मों को इग्नोर कर रहे हैं।
दिलवाले में संजय मिश्रा बहुत ही मज़ाकिया लुक में दिख रहे हैं लेकिन इस फिल्म की शूटिंग के लिए उन्होंने अपनी दूसरी फिल्म गन पे डन की डबिंग को लटका दिया है। फिल्म के डायरेक्टर अभिक भानु का कहना है कि फिल्म का काम बहुत तेज़ी से चल रहा था लेकिन दिलवाले की शूटिंग की वजब से लटक गया है।
MISTAKE: शाहरूख के साथ इतनी फिल्में रिजेक्ट कर चुकी हैं काजोल!
इस वजह से गन पे डन के सारे प्रमोशन और डबिंग कैंसिल करवाने पड़ रहे हैं। फिल्म में जिमी शेरगिल में मुख्य भूमिका में दिखेंगे। लेकिन अब फिल्म कब पूरी होगी पता नहीं। पर संजय मिश्रा ने पहले ही अपनी डेट्स रोहित शेट्टी को दे रखी थीं और वो अपना कमिटमेंट नहीं तोड़ सकते।
Pictures Dilwale First Day- वरुण धवन, रोहित शेट्टी ने ली सेल्फी


Click it and Unblock the Notifications



