संजय लीला भंसाली नाराज, कारण....सनी लियोन!
[बॉलीवुड न्यूज] एक पहेली लीला 10 अप्रैल को रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का प्रमोशन भी जमकर किया जा रहा है। लेकिन इन सबके बीच कोई है, जो नाराज है। जी हां, हम बात करे हैं बॉलीवुड निर्देशक संजय लीला भंसाली की। जो इस फिल्म के निर्माताओं से नाराज हैं।
दरअसल, 'एक पहेली लीला' में संजय की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' का पॉपुलर ट्रैक ढ़ोली तारो इस्तेमाल किया गया है। जो संजय को पसंद नहीं आया। संजय इस मूल गीत के साथ छेड़छाड़ किये जाने पर काफी खफा हैं।
वैसे यह पहला मौका नहीं है जब किसी फिल्ममेकर ने अपनी फिल्म में किसी दूसरी फिल्म के गानों या मेलोडी का इस्तेमाल किया हो। बल्कि इससे पहले भी भंसाली की फिल्म देवदास का ट्रैक डोला रे डोला को एकता कपूर ने क्या कूल हैं हम में इस्तेमाल किया था। इस ट्रैक पर एक्ट्रेस नेहा शर्मा और सारा जेन डियाज डांस करती दिखाई दी थी।
''पुनर्जन्म लेकर मैं सलमान खान बनना चाहूंगी''
आपको बता दें, ''ढ़ोली तारो..'' गाने को फिल्ममेकर बॉबी खान ने 'एक पहेली लीला' में फिर से बनाया है। इसमें सनी लियोन अपने को-स्टार रजनीश दुग्गल के साथ कदम थिरकाते दिखाई दे रही हैं।
'सनी पोर्न स्टार थीं..इसीलिए बड़े स्टार्स ने फिल्म को कहा NOoo'
वहीं, यह करना गलत इसीलिए नहीं है क्योंकि फिल्म के प्रोड्यूसर टी सीरिज है हैं। जिसके पास इस गाने के अधिकार सुरक्षित है। ऐसे में वे गाने को फिर से बना सकते हैं। लिहाजा, भंसाली इस बात पर नाराजगी जाहिर करने के अलावा कुछ नहीं कर सकते।
''ढ़ोली तारो..'' मूल गीत को कविता कृष्णमूर्ति, विनोद राठौर, करसन सरगठिया और इस्माइल दरबार ने गाया था। जबकि लीला में इस गाने को मीत ब्रदर्स-अंजान और मोनाली ठाकुर ने तैयार किया है।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications















