लॉकडाउन की वजह से टूट रहा है आलिया भट्ट की फिल्म का विशाल सेट- करोड़ों का नुकसान
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग बड़े जोर शोर से शुरु की गई थी। आलिया भट्ट स्टारर यह फिल्म 11 सितंबर 2020 में रिलीज होने वाली थी। लेकिन लॉकडाउन की वजह से फिल्म पूरी तरह से रूक चुकी है और निर्देशक को 15 करोड़ तक का भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
संजय लीला भंसाली की फिल्में अपने भव्य और विशाल सेट की वजह से काफी पसंद की जाती है। गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए भी उन्होंने काफी बड़ा सेट तैयार कराया था, जिसे अब तोड़ना पड़ रहा है। फिलहाल किसी को नहीं पता है कि फिल्मों की शूटिंग दोबारा कब तक शुरू हो पाएगी। ऐसे में अगर यह सेट लगा रहता तो निर्माताओं को रेंट भरना पड़ता। जिससे निर्माता को डबल नुकसान उठाना पड़ता।

वहीं, एक- दो महीने के बाद मुंबई में मानसून की शुरुआत हो जाएगी, जिससे सेट के खराब होने का डर बना रहता है। ऐसे में भंसाली ने सेट को तोड़वाना ही सही समझा। निर्माता को उम्मीद है कि फिल्म की दोबारा शूटिंग अक्टूबर- नवंबर से शुरु कर पाएंगे।
कोरोना की जंग में उतरा सलमान खान का फूड ट्रक "बीइंग हंगरी", बांट रहे हैं खाना- लूटी वाहवाही- VIDEO


Click it and Unblock the Notifications