'शाहरूख खान सुपरस्टार हैं.. और मैं कुछ भी नहीं हूं'- संजय लीला भंसाली
[बॉलीवुड न्यूज] बाजीराव मस्तानी vs दिलवाले.. दोनों फिल्में 18 दिसंबर को रिलीज हो चुकी हैं। बॉक्स ऑफिस का हाल देखा जाए को दोनों ही फिल्में निराशाजनक रही हैं। कलेक्शन के मामले में यह क्लैश काफी दोनों ही फिल्मों पर काफी भारी पड़ा है।
हाल ही में फिल्म प्रमोशन के दौरान जब संजय लीला भंसाली से पूछा गया कि उन्होंने बाजीराव मस्तानी की स्पेशल स्क्रीनिंग में शाहरूख खान को क्यों नहीं बुलाया?.. तो उन्होंने कहा कि, हमने शाहरूख को स्क्रीनिंग के लिए नहीं बुलाया.. क्योंकि वे बिजी होंगे। उनकी भी फिल्म रिलीज हुई है और उन्हें भी अपनी फिल्म का प्रमोशन करना है।
BOX OFFICE: साल 2015 के दो ही STAR.. एक सलमान खान, दूसरे अक्षय कुमार
संजय लीला भंसाली ने कहा कि, हम दोनों अपनी अपनी फिल्मों में बिजी थे। उन्होंने भी मुझे दिलवाले की स्क्रीनिंग पर नहीं बुलाया। इतना ही नहीं, बल्कि भंसाली ने आगे कहा कि, काफी समय से दिलवाले vs बाजीराव मस्तानी चल रही है.. लेकिन मैं बता दूं कि शाहरूख के सामने मैं कुछ भी नहीं.. शाहरूख सुपरस्टार हैं.. मैं कुछ नहीं..
संजय लीला भंसाली ने कहा कि मुझे खुशी होगी कि यदि शाहरूख भी बाजीराव मस्तानी देंखे और मैं भी दिलवाले देखने वाला हूं।
यहां देखते हैं बाजीराव मस्तानी vs दिलवाले की कहानी-


Click it and Unblock the Notifications



